17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट
देश के लिए अपूर्णिय क्षति-मंत्री बिसेन
Play video

देश के लिए अपूर्णिय क्षति-मंत्री बिसेन

वर्ष 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री के सानिध्य में कार्य करने का मिला था अवसर

Google source verification

बालाघाट. प्रदेश के केबिनेट मंत्री व बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का निधन पूरे देश के लिए अपूर्णिय क्षति है। देश ने एक राजनेता ही नहीं बल्कि कवि भी खो दिया है। उन्होंने कहा कि देश के सभी दलों के नेताओं के दिलों में राज करते थे। उन्होंने अपनी कार्यशैली के आधार पर एक अलग छबि बनाई थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी कहते थे कि जब तक ग्रामों का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री का वर्ष19967, 1981 और 1999 में बालाघाट आगमन हुआ था। मंत्री बिसेन ने कहा कि वर्ष 1998 में पहली बार सांसद बनने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। उनका हमेशा ही मार्गदर्शन मिलते रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़