12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया
Play video

सपा के दिग्गज नेता का बड़ा बयान, कैराना और नूरपुर चुनाव में दंगा कराना चाहती थी बीजेपी

सपा के दिग्गज नेता ने कहा, कैराना और नूरपुर चुनाव में दंगा कराना चाहती थी बीजेपी

Google source verification

बलिया

image

Jyoti Mini

Jun 04, 2018

बलिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए। जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि, अमित शाह मास्टर माइंड नहीं है। बल्कि प्रेस और मीडिया ने उनको मास्टर माइंड बना दिया है। अमित शाह जैसा चाहते है मीडिया उसको वैसा ही छापता या दिखाता है। वो जैसा चाहते है मीडिया वैसा करती है।

 

वहीं राम गोविंद चौधरी ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर हमला करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री ने भगवा रंग को जो हिंदुओं का धार्मिक रंग है। उसको अपने आचरण से बदनाम किया है। असत्य आचरण से लोगों को धोखा देकर तथा झूठ बोलकर।

 

रामगोविंद चौधरी यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने राम के नाम पर भी कहा कि, राम हमारे लिए आराध्यदेव हैं और बीजेपी के लिए राम वोटदेव हैं। तो ये भी कहा कि, बीजेपी और आरएसएस के प्रचार का तरीका हिटलर का है। कैराना और नूरपुर चुनाव में बीजेपी दंगा कराना चाहती थी।

 

तो वहीं सुब्रमण्यम स्वामी के इस बयान पर की राम मंदिर का फैसला हमारे पक्ष में आएगा पर राम गोविंद चौधरी ने कहा कि, अब इससे ये साफ जाहिर होता है कि, बीजेपी न्यायालय को भी प्रभावित कर रही है।

input अमित कुमार