4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांदा
पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर उठी कार्यवाही की मांग, मचा बवाल
Play video

पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर उठी कार्यवाही की मांग, मचा बवाल

बाँदा में पुलिस स्टेशन में युवक की संदिग्ध मौत का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 29 Oct 2018, 9:18 PM IST

बाँदा. बाँदा में पुलिस स्टेशन में युवक की संदिग्ध मौत का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। मृतक बबलू के पोस्ट-मार्टम के बाद गाँव में अधिकारीयों और नेताओं का जमावड़ा लगा रहा है। एडीएम समेत कई अधिकारी जहाँ गाँव पहुंचकर मामले की जाँच में जुटे रहे और वहीं तिंदवारी विधायक समेत बीजेपी नेताओं की मौजूदगी पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनी हुयी है। पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की परिजनों की मांग पर विधायक ने भी सहमति जताते हुए दोषी पोलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही बाँदा जिले के तिंदवारी थाने में एक युवक बबलू सिंह की लाश फांसी पर लटकी मिली थी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर निवासी बबलू को दर्ज एनसीआर के आधार पर पुलिस ने दोपहर को पूछताछ के लिए बुलाया था और देर शाम उसकी लाश बरामद हुयी थी। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी, लेकिन मृतक के परिजन इसे मृतक के विरोधियों और पुलिस द्वारा की गयी हत्या बता रहे थे और रात तक थाने में हंगामा किया था।

इसके बाद सुबह से ही मृतक के गाँव अमलीकौर में प्रशासनिक अमले और नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। मृतक के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है, तो वहीं मृतक के घर पहुंचे तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी थाना पुलिस पर कार्यवाही की बात कही है और पुलिस पर सवालिया निशान लगाया है। वहीं एडीएम ने मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष और राष्ट्रीय परिवार कल्याण योजना के तहत मदद दिलाने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

बांदा

उत्तर प्रदेश