8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदा

दिवाली पर बांदा में पटाखे की दुकानें सजी, कोरोना के चलते पसरा सन्नाटा

दिवाली पर बांदा में पटाखे की दुकानें सजी, कोरोना के चलते पसरा सन्नाटा

Google source verification

बांदा

image

Neeraj Patel

Nov 14, 2020

बांदा. दीपावली का त्योहार आते ही बांदा जनपद में पटाखे की दुकानें सज जाती है, जहां शहर के जीआईसी मैदान में रंग बिरंगे पटाखों की दुकानें सज गई। वहीं पटाखा विक्रेताओं की माने तो कोरोना के चलते दुकानदारी में काफी असर पड़ा है, इस बार व्यापार पूरी तरह से ठप नजर आ रहा है।

दीपावली के चलते बांदा जिले के जीआईसी मैदान में लगी पटाखों की दुकानें जहां फुलझड़ी, टिकिया, राकेट आदि पटाखे की दुकानें सजी हैं। वहीं दुकानदारों ने बताया कि इस दिवाली में अभी लोग कम आ रहे है व करोना के चक्कर में खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं जिससे हमारा धंधा कम चल रहा है। बताया कि हमारे यहां 5 रुपये से लेकर 45 सौ रुपए तक के पटाखे, रॉकेट व छोटे बच्चों के लिए फुलझड़ियां रॉकेट, अनार, चीकू, टिकिया, मस्ताबे, राकेट आदि तमाम तरह की पटाखे छोटे बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम है जिसमें अग्नि शमन की गाड़ी व हर दुकानदार के पास सिलैंडर ड्रम, पानी भरी बालू भरी बाल्टी रखी हुई है।