11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में बोले मुख्यमंत्री : कांग्रेस राज में इंदिरा रसोई के नाम पर भ्रष्टाचार

बांसवाड़ा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई से इंदिरा रसोईघर नामकरण करने के बाद इसमें भी भ्रष्टाचार किया। इसकी गहन जांच कराएंगे। प्रदेश में माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Google source verification

बांसवाड़ा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई से इंदिरा रसोईघर नामकरण करने के बाद इसमें भी भ्रष्टाचार किया। इसकी गहन जांच कराएंगे। प्रदेश में माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने रविवार शाम को सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा है, उसमें किए वादे पूरे करेंगे। कांग्रेस सरकार ने पांच साल में वादे पूरे नहीं किए। चुनाव से पहले गारंटी देने लगे। कांग्रेस राज में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं पर कुठाराघात हुआ। हमने एसआईटी गठित की है। ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। महिलाओं की सुरक्षा सरकार का पहला काम है। भ्रष्टाचार में जीरो टोलरेंस की नीति अपना रहे हैं। भ्रष्टाचार करने वालों के सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की जातिगत गणना की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा, महिला, गरीब और किसान ही हमारी जातियां हैं। पड़ोसी हमारा भाई है। भाजपा ने अंत्योदय के आधार पर योजनाएं लागू की है, ताकि अंतिम छोर तक बैठे जरूरतमंद व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके।