
बांसवाड़ा. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मंगलवार को वागड़ अंचल Ashok Gehlot In Banswara)” target=”_blank”>(CM Ashok Gehlot In Banswara) के दौरे पर रहे। जिले की आनंदपुरी पंचायत समिति के दूरस्थ गांव मडक़ोला मोगजी में छह करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा में गांव, गरीब और किसान का भला करने के साथ संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शिता के साथ सुशासन देना ही सरकार का लक्ष्य बताते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा है, लेकिन सुशासन के लिए समाज का सहयोग भी आवश्यक है।
मॉडल विद्यालय भवन के ठीक सामने खेल मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद सहकारी बैंकों और भूमि विकास बैंकों से लिए किसानों के ऋण माफ किए। राष्ट्रीयकृत बैंकों से बातचीत चल रही है। यह केंद्र सरकार के अधीन हैं। केंद्र से कहा है कि यदि उद्योगपतियों को राहत दी जाती है तो किसानों को क्यों नहीं। इस दौरान शिक्षामंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव, राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया, विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया भी मौजूद रहे।