20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
कांग्रेस में घमासान, प्रभारी मंत्री के सामने पूर्व विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, बोले- ‘पूरी कांग्रेस खत्म कर दी’
Play video
Hindi News / Rajasthan / Banswara / Videos / कांग्रेस में घमासान, प्रभारी मंत्री के सामने पूर्व विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, बोले- ‘पूरी कांग्रेस खत्म कर दी’

कांग्रेस में घमासान, प्रभारी मंत्री के सामने पूर्व विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, बोले- ‘पूरी कांग्रेस खत्म कर दी’

- Factionalism in Rajasthan congress - Rajasthan Panchayati Raj Elections 2019 - फीडबैक लेने बांसवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री- कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पर लगाए आरोप- कांग्रेस कार्यालय के बाहर बनी हंगामेदार स्थिति
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 16 Sep 2019, 5:31 PM IST

बांसवाड़ा. पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी होने से पहले फीडबैक लेने बांसवाड़ा आए जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव के सामने गढ़ी क्षेत्र के लोगों ने पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर नाराजगी जताई। पूर्व विधायक कांता भील का नाम लेते हुए कार्यकर्ताओं ने खुलेआम कहा कि ‘पूरी गढ़ी में कांगे्रस खत्म कर दी है। क्या आने वाले चुनाव में जनता और कार्यकर्ता की पार्टी को जरूरत नहीं पड़ेगी।’ कांगे्रस कार्यालय में हुई बैठक के बाद प्रभारी मंत्री यादव को कई पंचायतों के लोगों ने पंचायत पुनर्गठन को लेकर अपनी आपत्तियां सौंपी। इस दौरान कांगे्रस अजाजजा विभाग के अध्यक्ष जनार्दन पटेल, शैलशा कुमार और अन्य अपनी आपत्तियां मंत्री को बताते हुए कार्यालय के बाहर आए। मंत्री के वाहन में बैठते ही पटेल व अन्य ने जोर-जोर से यह कहना शुरू कर दिया कि ‘पूरी गढ़ी में कांगे्रस तहस-नहस कर दी। न कार्यकर्ताओं की सुनी जा रही है और न जनता की। सिर्फ अपनी मनमानी की जा रही है। पंचायत समिति के चुनाव में हारी महिला को किस हिसाब से नेतृत्व दिया जा रहा है।’

नदी में उफनते पानी ने मचाई तबाही, कहीं घरों-दुकानों पर बरपा कहर, तो कहीं पुलिया पार करने का खतरनाक खेल

जायज बात मानेंगे
बाद में सर्किट हाउस में राज्यमंत्री यादव ने कहा कि कांगे्रस बड़ा परिवार है। विरोध नहीं जताया है। पंचायत में नया गठन हो रहा है। इसमें सबके अपने मत हैं। कार्यकर्ताओं की जायज बात होगी तो स्थिति को ठीक कराया जाएगा। पंचायत पुनर्गठन में ऐसा हर बार होता है। कोई बड़ी बात नहीं है। इस मामले में पूछने पर पूर्व विधायक कांता भील ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मंत्री ने की समझाइश
इसके बाद राज्यमंत्री यादव ने वाहन से उतर कर नाराजगी जता रहे कार्यकर्ताओं से समझाइश की और कहा कि उनकी बात सुनी है। वे न्याय में विश्वास रखते हैंं और कार्यकर्ता की भावना के साथ न्याय होगा। इसके बावजूद नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘प्रभारी मंत्री को बता दिया है कि जो पार्टी की सोच के नहीं है। कार्यकर्ताओं को पहचानते तक नहीं हैं, ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया तो पंचायतीराज चुनाव में कार्यकर्ता काम नहीं करेंगे और इसका खमियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा।’ इसके बाद यादव राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया के साथ सर्किट हाउस चले गए तब भी नाराजगी जताने वाले कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर खड़े रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़