14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : राजस्थान की सीमा के इस आखिरी गांव में बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग, भीषण गर्मी में मवेशी भी प्यासे
Play video

Video : राजस्थान की सीमा के इस आखिरी गांव में बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग, भीषण गर्मी में मवेशी भी प्यासे

www.patrika.com/banswara-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 7 Apr 2019, 8:56 AM IST

नवीन पटेल. छोटी सरवा/बांसवाड़ा. ग्राम पंचायत बड़ी सरवा के ग्राम पिपलीपाड़ा में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद के लिए भटकते नजर आते हैं। लगभग अस्सी घरों की पांच सौ अधिक की आबादी पेयजल को तरस गई है। पानी जुटाने के लिए दिनभर भाग दौड़ करनी पड़ रही है। लोगों को महज एक कुएं पर निर्भर रहना पड़ता है। पिपलीपाड़ा पांच हैंडपम्प है। इनमें चार खराब पड़े हैं। इससे लोगों को एक एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। एक हैंडपम्प पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। वहीं ग्राम के अंतिम छोर पर सौर ऊर्जा से चलित पनघट योजना है। लेकिन यहां भी कभी कभार ही पानी उपलब्ध हो पाता है। पिपलीपाड़ा प्रदेश की सीमा का अंतिम गांव है। यह मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। पत्रिका टीम जब पिपलीपाड़ा पहुंची तो ग्रामीणों ने पेयजल संकट के हालात बयां किए। पेयजल की पीड़ा बताते हुए महिलाएं की आखें भर आई।

जलापूर्ति शुरू होते ही दौड़ पड़ते
ग्रामीण तोलिया सिंगाड़ तथा हरीसिंग डोडियार ने बताया कि यहां पेयजल के लाले पड़ गए है। मवेशी प्यासे मर रहे हैं। दिन में बिजली नहीं रहती। पेयजल स्रोत सूखे पड़े हैं। मवेशियों को पानी पिलाने बड़ी सरवा या मध्य प्रदेश के निकटवर्ती गांवों मे ले जाना पड़ता है। सुबह बिजली आने पर कुंए पर जलापूर्ति होती है तो लोग खाली बर्तन लेकर दौड़ पड़ते हैं। देखते ही देखते सैकड़ों बर्तन एकत्र हो जाते हैं।

फिर कहां जाएंगे
परिंडे व मवेशियों के लिए पानी जुटाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कुएं पर दिन में केवल एकबार ही जलापूर्ति की जाती है। इधर कुएं का पानी भी गहरा गया है। इसमें कुछ ही दिनों का पानी शेष है। यदि कुआं सूख गया तो ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर बड़ी सरवा से पेयजल जुटाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन साल से पिपलीपाड़ा गांव में गर्मी के दिनों टैंकरों से जलापूर्ति होती थी। लेकिन इस बार विभाग और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीण बालू सिंगाड़, नानका अमलियार, वरसिंग अमलियार, हकरू सिंगाड़, नरू डोडियार, भवसिंग डामोर ने समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़