8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास

बांसवाड़ा.डडूका. बांसवाड़ा जिले की अरथूना पंचायत समिति के झड़स ग्राम पंचायत एक किसान ने लंबे समय से जमीन विवाद का हल नहीं होने पर शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान स्वयं पेट्रोल छिडक आत्मदाह का प्रयास किया। शिविर में उपस्थिति अन्य लोगों ने जैसे-तैसे माचिस छीन कर उसे रोका। इस दौरान गढ़ी उपखड अधिकारी अंजू शर्मा भी शिविर स्थल पर मौजूद थीं।

Google source verification

जानकारी के अनुसार झड़स के शिविर में भीड़ जुटी थी। इस दौरान मलाना ग्राम पंचायत के बाडिया गांव निवासी किसान महिपाल पाटीदार मंच पर पहुंच गए। यहां सभी के सामने उन्होंने पेट्रोल से भरी बोतल खोल स्वयं पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगाने का प्रयास किया। इससे शिविर में हड़कंप मच गया। मंच के आसपास खडे झड़स उप सरपंच महेश पाटीदार ,वस्तुपाल शाह, भेमजी पाटीदार व अन्य ने उसे आग लगाने से रोककर बचाया। इसके बाद गढ़ी उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी ली और मामले में कारवाई का आश्वासन दिया, जिस पर मामला शांत हुआ। देर शाम प्रशासन ने बाडिया में पहुंचकर विवादित स्थल का मुआयना किया।
यह है मामला
मलाना ग्राम पंचायत के बाडिया गांव के किसान महिपाल व रामेंग पाटीदार दोनों भाई बाडिया मुख्य मार्ग के निकट जमीन पर लम्बे समय से खेती कर रहे हैं। इस जमीन को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। इस पर उन्होंने कई बार जिला प्रशासन व तहसीलदार को अवगत कराया था, पर कोई समाधान नहीं होने पर उसने शिविर में यह कदम उठा लिया।