
बांसवाड़ा. जिले में पिछले दो दिनों हुई बारिश से कई लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है। घोड़ी तेजपुर इलाके में मध्य प्रदेश से पानी की आवक के बाद उफान पर आई बूंदन नदी के पानी ने हदें पार कर दी और आस पास के कई सैकड़ों हैक्टयर खेतों में खड़ी मक्का की फसल खराब हो गई। वही आस पास की कई दुकानों, घरों में पानी की अचानक आवक ने तबाही मचा दी। ग्रामीण नागजी ने बताया कि उसके बेटे किशोर की किराणा दुकान जिसमें करीब 70 से 80 हजार का सामान भरा हुआ था जो सारा पानी में बह गया व दुकान भी पूरी क्षतिगस्त हो गई। धुलजी भाई ने बताया की उसकी किराणा की दुकान व गोदाम टूट गए। करीब 2 लाख का सामान पानी में बह गया। वही घोड़ी तेजपुर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को बड़ी मशक्त कर पुल दूसरी ओर और जाना पड़ा।
पुलिया पार करने-कराने का जोखिम भरा खेल
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिले को जोडऩे वाले जहांपुरा पुल पर रविवार को मध्य प्रदेश से पानी की आवक के कारण पुल पर पानी बहता रहा। जहांपुरा गांव के कुछ युवाओं ने पुल को पार कराने के लिए लोगों ने 20 से 50 रुपए की वसूली की और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को तैयार हो गए। इस कारण कई बार जान पर भी बन आई। पुल पार कराने वाले युवक ने बताया कि हम लोगों की नहीं गाड़ी की जवाबदारी लेते हैं। जिन लोगों के पास पैसे नहीं होते हैं, उन्हें भी पुल पार करा रहे हैं।