14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Inteview …बांसवाड़ा के युवा निर्देशक सौरभ भट्ट बोले, फिल्मों में सफलता की अनंत संभावनाएं, जरूरत क्षमता विकसित करने की
Play video

Inteview …बांसवाड़ा के युवा निर्देशक सौरभ भट्ट बोले, फिल्मों में सफलता की अनंत संभावनाएं, जरूरत क्षमता विकसित करने की

गुजराती फिल्म जगत में बतौर निर्देशक काम कर रहे वागड़ के युवा सौरभ भट्ट की नई फिल्म साहिल अगले महीने के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। भट्ट का मानना है कि वागड़ से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है। इनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में भी सफलता की अनंत संभावनाएं हैं। जरूरत मार्गदर्शन और तकनीकी ज्ञान की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 13 Jun 2019, 10:48 PM IST

बांसवाड़ा. गुजराती फिल्म जगत में बतौर निर्देशक काम कर रहे वागड़ के युवा सौरभ भट्ट की नई फिल्म साहिल अगले महीने के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। भट्ट का मानना है कि वागड़ से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है। इनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में भी सफलता की अनंत संभावनाएं हैं। जरूरत मार्गदर्शन और तकनीकी ज्ञान की है। युवा इस क्षेत्र में पढ़-लिखकर क्षमता विकसित करेंं, तो सफलता निश्चित है।

पत्रिका से खास बातचीत में भट्ट ने फिल्मों को लेकर भ्रांतियों पर कहा कि आजकल कई टीवी चैनल, शो, वेब सीरिज बन रहे हैं। ऐसे में जबकि कोई युवा इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई कर आगे बढ़ता है, उसी तरह फिल्म को कॅरियर बनाने के लिए निर्देशन, लेखन, सिनेमोटोग्राफी या भले ही अभिनय, जो भी कार्यक्षेत्र चाहें उसके लिए पढ़ाई करें, डिग्री लें और आगे बढ़े।

बांसवाड़ा में तडक़े तक हल्की बारिश के बाद दिनभर गर्मी और उमस ने किया परेशान, अगले दो दिन अंधड़ की चेतावनी

2007 से टीवी इंडस्ट्री से शुरुआत करने वाले भट्ट ने बताया कि उन्होंने भी एनडीटीवी के धारावाहिक रामायण में बतौर सहायक निर्देशक अपना कॅरियर शुरू किया। उसके बाद जैसे-जैसे कदम बढ़ाया, सफलता मिलती गई। फिर खुद निर्देशन में उतरे और पहली गुजराती फिल्म मजा नो प्रेम बनाई। उसके बाद अब 4 जुलाई को नई फिल्म साहिल प्रदर्शित होने जा रही है। गुजराती फिल्मों से ही शुरुआत पर भट्ट ने कहा कि वागड़ और गुजरात जुड़े हुए हैं। यहां की बोली गुजरात से मिलती-जुलती है। हालांकि सिनेमा-सिनेमा होता है। हिंदी हो या और कोई भाषा, उसका ग्रामर एक ही होता है, लेकिन एक सी बोली और गुजराती भाषा लिखते-पढ़ते रुझान स्वाभाविक रूप से हो गया। अब आगे हिंदी फिल्में करने का भी मानस है।

अपनी नई फिल्म साहिल की विषय वस्तु पत्रकार को ही बनाने के सवाल पर सौरभ ने कहा कि असल में वे खुद भी पत्रकार हैं। पत्रकारिता में डिग्री ले चुके हैं। समाज के लिए पत्रकारों के संघर्ष और जुनून को खुद अनुभव किया और प्रेरित होकर इसे ही चुना। चूंकि गुजराती में एक भी फिल्म पत्रकार के जीवन पर केंद्रीत नहीं बनी, लिहाजा इसे ही पर्दे पर लाकर दुनिया को दिखाने की ठानी और फिल्म बनाई। गौरतलब है कि भट्ट गढ़ी क्षेत्र के छोटे से गांव बोरी से हैं।

प्रतीक को दिया मौका, दूसरों के लिए भी तैयार

वागड़ की प्रतिभाओं को आगे लाने के अपने प्रयासों पर उन्होंने बताया कि इसके लिए हमेशा तैयार रहे हैं। फिल्म साहिल का संगीत निर्देशन तलवाड़ा की प्रतिभा प्रतीक गांधी ने दिया है। गांधी के संगीत को सुनकर वे दंग रह गए और उन्हें ही इस फिल्म में काम करने का मौका दिया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़