
घाटोल/बांसवाड़ा. जिले के घाटोल उपखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तूफानी हवाओं ने कहर मचा रखा है। रविवार आधी रात को क्षेत्र के मुड़ासेल ग्राम पंचायत के हामाहेड़ा मौहल्ले में अचानक तेज हवाओं से तीन मकानों के पतरे उड़ गए। इस दौरान मकानों में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। ऐसे में अचानक हुए इस हादसे से अफरा तफरी मच गई। वहीं पतरे के नीचे दबने से तीन साल की मासूम केला पुत्री गटूलाल घायल हो गई।
Monsoon 2019 : वागड़ की दहलीज तक पहुंचा मानसून, अगले दो-तीन दिनों में हो सकती है अच्छी बारिश!
बालिका को निकालने की कोशिश में उसकी काकी महिला लसी पत्नी रकमा भी घायल हो गई। घर में अन्य दो बालकों को भगाकर जान बचाई। इन तीन मकानों में करीब 15 लोग निवासरत है। जानकारी के अनुसार खोमजी पुत्र हेमा, गटू पुत्र खोमजी, मणिलाल पुत्र खोमजी के मकान पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए थे। सूचना मिलने पर सुबह प्रधान सेना देवी मौके पर पहुंची और 108 की मदद से बालिका को अस्पताल पहुंचाया। प्रधान ने परिवार को मदद का आश्वासन भी दिया।