14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : गांव के लोगों ने भूमि दान की और सर्वसमाज ने बनवाया कबीर आश्रम, यहां भक्तों की दूर होती है पीड़ा और मिलती है सुख-शांति
Play video

Video : गांव के लोगों ने भूमि दान की और सर्वसमाज ने बनवाया कबीर आश्रम, यहां भक्तों की दूर होती है पीड़ा और मिलती है सुख-शांति

निशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था, आश्रम में सर्व समाज के लोग आते है दर्शन के लिए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 17 Jun 2019, 1:22 PM IST

ठीकरिया/बांसवाड़ा. कस्बे में स्थित सतगुरू कबीर सेवा मानव धर्म आनंदी आश्रम में प्रतिवर्ष कबीर जंयती धूमधाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर यहां विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें सर्व समाज के भक्तगण भाग लेते है। सतगुरू कबीर मानव धर्म आनंदी आश्रम की स्थापना 1992 में हुई। जिसको संत 108 महन्त वैणदास साहेब ने सम्भाला। उस समय कबीर आश्रम बहुत छोटा था। वैष्णवदास महाराज के प्रयास से यहां के लोगो को धर्म के प्रति जागरूक किया। उसके पश्चात गांव के भक्तों ने आश्रम के लिए भूमि दान की एवं सर्वसमाज के लोगों ने मिलकर इस आश्रम को बनाया। जहां पर रोजाना संतों व भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ निशुल्क भोजन भी दिया जाता है। इस आश्रम का जीर्णाेद्धार 24 मई 1995 में काशी 1008 हजुर मुनि उदित महाराज के किया था। कस्बे के लोगों का कहना हैं कि कबीर आश्रम बनने के बाद उद्घाटन में करीब 50 हजार से अधिक लोगों ने शोभायात्रा निकाली थी। इस आश्रम में ब्राह्मण, पाटीदार, सुथार, बुनकर, आदिवासी, यादव, जैन सभी समाज के लोग आते है औ आश्रम में सेवा देते है।

भक्तों की पीड़ाओं को नाश करता हैं कबीर आश्रम
संत 108 महन्त वैणदास साहेब ने बताया कि इस आश्रम में सर्व समाज के लोग प्रतिदिन दर्शन के लिए आते है। यहां पर उनके आने से पीड़ाओं का नाश होता है। प्रतिदिन आश्रम में सुबह गुरू महिमा व शाम को संध्या पाठ व भंजन कीर्तन का आयोजन होता है। आश्रम बनाने के लिए ठीकरिया, बांसवाड़ा, सालिया, सियापुर, सागडोद, बोरवट आदि गांव से भक्तों ने तन, मन, धन से सहयोग दिया था। जिस कारण यह आश्रम बेहतरीन बना है। महंत ने बताया कि इस आश्रम को बनाने के लिए गांव के भक्तों ने अपनी भूमि आश्रम के नाम कर दी। जहां पर आज 8 कमरे, 4 हॉल स्थित है। जहां पर संतों के ठहरने की व्यवस्था की जाती है।

बांसवाड़ा : 10 साल की ‘ख्वाहिश’ ने पेश की मिसाल, कैंसर पीडि़तों के लिए दान किए 12 इंच लंबे बाल

कबीर जयंती पर लगता हैं भक्तों का मेला
इस दौरान संत 108 महन्त वैणदास साहेब ने बताया कि कबीर जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सद्गुरू कबीर जीवन कथा, गुरू महिमा व पूनम पाठ, सद्गुरू कबीर साहेब का ध्वाजारोहण, संध्या पाठ, सात्विक यज्ञ, आनन्द चौका आरती, संत सम्मेलन आदि आयोजन होते है। जिसमें कई संत व श्रद्धालु भाग लेते है।

गुरू महिमा, पूनम पाठ व ध्वाजारोहण
कबीर जयंती के उपलक्ष्य में सद्गुरू कबीर श्रद्धा सेवा मानव धर्म आनंदी आश्रम धर्म नगर की ओर से इस आश्रम में सोमवार को सुबह करीब 9 बजे से 12 बजे तक सद्गुरू कबीर जीवन कथा गुरू महिमा व पूनम पाठ, दोपहर 1 बजे से सद्गुरू कबीर साहेब का ध्वाजारोहण, शाम 7 बजे संध्या पाठ, रात्रि 10 बजे सात्विक यज्ञ व आनन्द चौका आरती, 18 जून को संत विदाई समारोह का आयोजन होगा। जिसमें जिले से कई श्रद्धालु भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़