8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

विनायक पूजन से श्री हनुमान कथा एवं मारुति यज्ञ का श्रीगणेश

बांसवाड़ा. लालीवाव मठ में महंत नारायणदास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि एवं जगद्गुरु रामानन्दाचार्य महाराज की 724वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव सोमवार को प्रभु पद्मनाभ के समक्ष विनायक पूजन एवं महागणपति तर्पण विधान से शुरू हुआ। सोमवार को गुरु पादुका पूजन, श्री मारुति यज्ञ के अनुष्ठान भक्तिभाव से हुए।

Google source verification

लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर हरिओमदास महाराज ने षोडशोपचार से विनायक पूजन के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा तथा दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरूआत की। पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में गणेश महापूजा के साथ श्री महागणपति तर्पण विधान में गायत्री मण्डल के संरक्षक दिलीप गुप्ता, मनोहर जोशी, अनिमेष पुरोहित, विनोद शुक्ला, सियारामदास महाराज, मोहनदास महाराज, दीपक तेली, शांतिलाल तेली, शान्तिलाल भावसार, विमल भट्ट, जगन्नाथ तेली, प्रवीण गुप्ता आदि श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

गुरु पादुका पूजन में उमड़ी श्रद्धा
इसके उपरान्त महंत नारायणदास महाराज की चरण पादुका का प्रक्षालन, पंचोपचार से अभिषेक एवं गुरु पादुका पूजन मंत्रों से अर्चन कर पुष्प अर्पित किए। महामण्डलेश्वर सहित भक्तों ने पूजा के बाद परिक्रमा कर गुरु महिमा का कीर्तन किया। गुरु पादुका मन्दिर में गुरु स्तुति, गुरु गीता एवं गुरु वन्दना मंत्रों के अनुष्ठान हुए। पं. पण्ड्या के आचार्यत्व में अनुष्ठान और यज्ञ का संपादन किया।

श्री मारुति यज्ञ व कथा आरंभ
समारोह के अन्तर्गत सोमवार को पीताम्बरा आश्रम के साधकों ने श्री मारुति यज्ञ किया गया। श्री हनुमान मंत्रों, हनुमान सहस्रनाम आदि से यज्ञ में आहुतियां दी गई। यज्ञ गुरुवार तक प्रतिदिन प्रातः 11 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। इधर, मठ के सभागार में अपराह्न में कथावाचक देवशरण रामायणी (अयोध्या) ने श्री हनुमान कथा आरंभ की। कथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।