13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
छठी कक्षा के छात्र ने बनाया मुख्यमंत्री का चित्र
Play video

छठी कक्षा के छात्र ने बनाया मुख्यमंत्री का चित्र

बांसवाड़ा. शहर के तिरूपति नगर में निवासरत कक्षा छठी में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र कनिष्ठ पंड्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रंगीन चित्र बनाया है। कनिष्ठ ने बताया कि पद की शपथ लेने के दौरान टीवी पर उन्होंने मुख्यमंत्री को देखा था। तभी से मन में उनका चित्र बनाने का विचार बन गया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Mradul Purohit

•

Updated: 14 Jan 2024, 10:42 PM IST

बांसवाड़ा. शहर के तिरूपति नगर में निवासरत कक्षा छठी में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र कनिष्ठ पंड्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रंगीन चित्र बनाया है। कनिष्ठ ने बताया कि पद की शपथ लेने के दौरान टीवी पर उन्होंने मुख्यमंत्री को देखा था। तभी से मन में उनका चित्र बनाने का विचार बन गया था।
चार दिन की मेहनत के बाद उन्होंने इस चित्र को बनाया और उसमें पोस्टर कलर भरकर पूरा किया। कनिष्क के पिता नरोत्तम पंड्या ने बताया कि वह पांच वर्ष की उम्र से पेंटिंग बना रहा है। मुख्यमंत्री की पेंटिंग उसने करीब सात दिन पहले बनाना शुरू किया। उस समय मुख्यमंत्री के बांसवाड़ा आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। इधर, पेंटिंग पूरी होने और मुख्यमंत्री के बांसवाड़ा आने के कार्यक्रम से उसकी उत्सुकता भी बढ़ गई। अब उसकी चाह अपने हाथों से इस चित्र को मुख्यमंत्री को देना है। वह पहले भी बांसवाड़ा के प्रमुख स्थानों सहित अन्य चित्र बना चुका है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बांसवाड़ा पहुंचे हैं। पहले दिन उन्होंने सर्किट हाउस पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं सोमवार को वे मां त्रिपुरा सुंदरी व आमलिया गणेश मंदिर में पूजन-दर्शन करने के बाद तलवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद जयपुर प्रस्थान करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़