14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : अधिक तापमान, न्यून प्रदूषण और भौगोलिक संरचना जैसी खूबियों से भरपूर, बांसवाड़ा बन सकता है सौर ऊर्जा का ‘कोहिनूर’
Play video

Video : अधिक तापमान, न्यून प्रदूषण और भौगोलिक संरचना जैसी खूबियों से भरपूर, बांसवाड़ा बन सकता है सौर ऊर्जा का ‘कोहिनूर’

300 दिन से अधिक क्लियर स्काई डे तथा तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 17 Jun 2019, 5:12 PM IST

योगेश कुमार शर्मा. बांसवाड़ा. कर्क रेखा के कारण धरा पर सीधी किरणें, ऊंचा तापमान, साल में तीन सौ दिन आसमां साफ और प्रदूषण का स्तर न्यून। सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए इतनी खूबियां एक साथ मिल जाएं तो दुनिया में सौर ऊर्जा का बादशाह बनने से कौन रोक सकता है। बांसवाड़ा में ये सारी खूबियां हैं। जरूरत इस दिशा में पहल की है।गत दिनों इंजीनियरिंग कॉलेज में गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों पर हुई अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से आए विद्वानों ने इस संभावना पर मोहर लगाई थी। इसके बाद यहां के इंजीनियरिंग कॉलेज ने जिले से गुजर रही कर्क रेखा का विशेष अध्ययन की तैयारी की है। जलवायु परिवर्तन व मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत यह रेखा अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्लोब में कर्क रेखा उत्तरी गोलाद्र्ध पर भूमध्य रेखा के समानान्तर 23.5 डिग्री अंश पर खीची गई है, जिसकी जिले में कुल लम्बाई करीब 26 किमी. है।

फायदे का सौदा
सौलर प्लांट से विद्युत उत्पादन फायदे का सौदा है। इस प्लांट को लगाने से कार्बन इमीशन व प्रति यूनिट विद्युत व्यय कम किया जा सकता है अपितु 24 घण्टे निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी संभव है। बांसवाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में फिलहाल 20 किलोवाट का प्लांट लगाया गया है। इससे एडमिन ब्लॉक, स्ट्रीट आदि स्थान रोशन हो रहे हैं।

Video : बांसवाड़ा : विद्युत निगम जो काम नहीं कर पाया, सौर ऊर्जा ने वो कर दिखाया, आजादी के बाद पहली बार रोशन हुए आदिवासी घर

रखरखाव पर खर्च कम…
सौर एनर्जी प्लांट में सबसे अधिक दिक्कत रखरखाव की रहती है। पर, जानकारों के अनुसार बांसवाड़ा में यह समस्या भी नहीं आएगी। वजह यह है कि यहां प्रदूषण कम है। इससे वर्ष में 300 से अधिक दिन सूरज की किरणें प्रभावी रूप से धरातल पर पहुंचती हैं। वातावरण में धूल नहीं होने से सोलर प्लांट के प्लेटों पर गर्द नहीं जमती। इससे रखरखाव कम रहेगा।

जीआइएस और जीपीएस से सर्वे
इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट और व्याख्याताओं का दल जीपीएस, जीआईएस तथा धरातलीय सर्वे सहित अन्य आधुनिक उपकरणों के जरिए कर्क रेखा की वास्तविक स्थिति का अध्ययन कर रहे हैं। इसमें जिसकी मार्र्किं ग प्रस्तावित है। डंूगरपुर में जहां झल्लाई व झरनी से होकर यह गुजरती है तो वहीं बांसवाड़ा में उमराई, छत्रसालपुर, शीलतामाता मंदिर, गमन पुल इत्यादि स्थान हैं।

यहां परछाई पर छोड़ देती है साथ
21 जून (जून संक्रांति )को वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है रात छोटी। इस दिन सूर्य दोपहर में कर्क रेखा के ठीक लंबवत होता है। इस कारण गर्मी बहुत अधिक होती है। तलवाड़ा के निकट उमराई में दोपहर 12 से 1 बजे तक परछाई भी दिखाई नहीं पड़ती है। कर्क रेखा की स्थिति में आंशिक बदलाव होते रहने सेे यह क्षेत्र भी कुछ आगे-पीछे होते रहते हैं।

सरकार सब्सिडी से कर रही प्रोत्साहन का प्रयास
सरकारी स्तर पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर निजी क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके लिए सब्सिडी दी जा रही है, जिससे निजी उद्योग, शिक्षण शिक्षण संस्थान सहित इस प्लांट को लगवाने के लिए आगे आएं।

कर्क रेखा की मार्किंग
जलवायु परीक्षण केन्द्र जिले में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। संगोष्ठी व प्रोजेक्ट में यह बात सामने आई हैं। कॉलेज में जलवायु परीक्षा केन्द्र लगाने के साथ ही कर्क रेखा की मार्र्किंग जैसे प्रोजेक्ट किए जा रहे हैं।
-शिवलाल, प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, बांसवाड़ा

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़