14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
राजस्थान के चेरापूंजी में होती है सर्वाधिक बारिश, आमजन परेशान ना हो इसलिए बरसात से पहले साफ हो प्राकृतिक नाले : राज्यमंत्री
Play video

राजस्थान के चेरापूंजी में होती है सर्वाधिक बारिश, आमजन परेशान ना हो इसलिए बरसात से पहले साफ हो प्राकृतिक नाले : राज्यमंत्री

टीएडी राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनियां ने दिए सफाई के निर्देश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 22 Jun 2019, 12:29 PM IST

बांसवाड़ा. जनजाति क्षेत्रीय विकास (Tribal Area Development) राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया (Arjun Singh Bamaniya) ने शुक्रवार अपराह्न में कलक्ट्री में बैठक ली। इसमें उन्होंने बारिश से पहले शहरी क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक और बरसाती नालों की व्यापक सफाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश वर्मा, उपखंड अधिकारी पूजा पार्थ, तहसीलदार और नगर परिषद आयुक्त पीएल भाबोर की उपस्थिति में हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि बांसवाड़ा में सर्वाधिक बारिश (Cherrapunji of Rajasthan) होती है। ऐसे में जलभराव के स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने आयुक्त को नालों की समुचित सफाई के साथ ही आमजन से जुड़ी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर वर्मा से माही बांध के मार्ग, बांध के गेट का समय पर रखरखाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कांगे्रस के प्रदेश सचिव जैनेन्द्र त्रिवेदी, पार्षद देवबाला राठौड़, अब्दुल वहीद चौहान, सुरेश कलाल, पूर्व पार्षद मुकेश जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नटवर तेली, नवाब फौजदार, इकबाल खान, रूपेश जैन, तौसीफ आदि उपस्थित रहे। इधर, राज्यमंत्री बामनिया ने कांगे्रस कार्यालय में जन सुनवाई की। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने विशेष रूप से आए दिन बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बताई। इसके अतिरिक्त लोगों ने सफाई, सडक़, पेयजल आपूर्ति आदि से संबंधित समस्याएं बताईं, जिनके निस्तारण के लिए आश्वस्त किया गया।

डूंगरपुर- बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना का ‘भाग्य’ फिर केंद्र सरकार के पाले में, मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में उठाया मुद्दा

सांसद ने भी ली जानकारी
सांसद कनकमल कटारा (Kanak Mal Katara) ने भी शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला मुख्यालय सहित जिले से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता आरके परमार ने बांसवाड़ा से वजवाना तक बन रही सडक़ के कार्य के संबंध में जानकारी ली। साथ ही गुणवत्तायुक्त कार्य के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से भी ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों के सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण के संबंध में जानकारी ली। कटारा ने बताया कि बांसवाड़ा से स्वरूपगंज सडक़ का कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है। कुछ स्थानों पर वन भूमि के कारण समस्या आ रही है, जिसे दूर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी मंशा जताई की बांसवाड़ा-उदयपुर को नेशनल हाइवे घोषित कराने के लिए प्रयास करेंगे। बांसवाड़ा की रेल परियोजना (Banswara Rail Line Project) के संबंध में कहा कि बजट से पहले केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की है। 1994 में उठाई मांग के बाद से लेकर अब तक की जानकारी दी है। इस प्रोजेक्ट को गति मिले, इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान एडीएम वर्मा, सभापति मंजूबाला पुरोहित, उप सभापति महावीर बोहरा, भाजपा नेता ओम पालीवाल, हकरू मईड़ा, मणिलाल गुर्जर, मुकेश रावत आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़