
बांसवाड़ा. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे गुरुवार को घंटाली में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची। तय समय से करीब डेढ़ घंटे बाद करीब 12.45 बजे रोज हेलीकॉप्टर से सभास्थल पर पहुंची। वे यहां लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में संबोधित करने पहुंची है।
सभास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने राजे का स्वागत किया इसके बाद मंच पर पहुंचकर वसुंधरा ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भाजपा के नेता भवानी जोशी, जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, डा. हर्षवर्धन सिंह, सांसद मानशंकर निनामा, विधायक हरेंद्र निनामा, प्रत्याशी कनकमल कटारा, भगवतपुरी, खेमराज गरासिया, जीतमल खांट सहित बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ व डूंगरपुर के भाजपा नेता मौजूद रहे।