
परतापुर. बांसवाड़ा मार्ग पर गुरुवार रात रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी गटुलाल पुत्र हरचन्द लबाना बाइक से परतापुर से अपने घर खेड़ा जा रहा था। रास्ते मे नवागांव मोड़ पर सामने से आ रही रोडवेज की बस से भिड़ंत हो गई। जिससे गटुलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक गढ़ी सुनील कुमार व चौकी प्रभारी एएसआई गोविंद सिंह तत्काल मोके पर पहुंचे और शव को परतापुर सीएचसी लाकर मोर्चरी में रखवाया। इधर सूचना पर मृतक के परिजन एवं रिश्तेदार भी चिकित्सालय पहुंचे। जहां परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने समझा कर शांत किया। एएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि बस चालक दुर्घटना के बाद फ रार हो गया। रोडवेज बस ओर बाइक को थाने पहुंचाई। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। खेड़ा निवासी अम्बालाल लबाना की रिपोर्ट पर बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
वाहन की टक् कर से बाइक सवार घायल
बड़ोदिया. राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर सुरवानिया मोड़ के पास वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। सूचना पर बड़ोदिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चोखला निवासी देवीलाल पुत्र कोदरा भील बाइक पर हीं जा रहा था कि सुरवानिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा रैफर कर दिया। दुर्घटना किस वाहन से हुई पता नहीं चल सका है।