10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
ऑल इंडिया इंसानियत फोरम ने दिया मानवता का संदेश, नफरत की आग मिटाने की अपील
Play video

ऑल इंडिया इंसानियत फोरम ने दिया मानवता का संदेश, नफरत की आग मिटाने की अपील

दरियाबाद नगर पंचायत में ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के बैनर तले मानवता का संदेश नाम से गोष्ठी आयोजित हुई...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 8 Oct 2018, 2:25 PM IST

बाराबंकी. दरियाबाद नगर पंचायत में ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के बैनर तले मानवता का संदेश नाम से गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अतिथियों ने आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। धर्मगुरुओं ने समाज में फैल रही आपसी नफरत को मिटाने के लिए एक मुहिम शुरू करने की अपील की। गोष्ठी में मौलाना मोहम्मद कौसर नदवी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम सद्भाव को बढ़ाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंडित शशि प्रकाश शास्त्री और अनिल उपाध्याय ने इंसानियत को जगाने की आवश्यकता जताई। शशि प्रकाश शास्त्री ने कहा कि इंसान होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि समाज में हर मजहब के इंसान की मदद करें। वहीं अनिल उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।

 

इलाहाबाद में किया था पहला प्रोग्राम

इस कार्यकर्म की अध्यक्षता मौलाना सैयद बिलाल नदवी ने की। बिलाल नदवी ने कहा कि मुझे याद है जब उड़ीसा के एक इलाके में हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें सैंकड़ों हिन्दू और मुस्लिमों को अपने प्राण गंवाने पड़े थे। तब मौलाना अली मियां जो सीतापुर के एक हॉस्पिटल में एडमिट थे। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्हें बहुत दुःख हुआ और कहा कि इससे देश मे हिंसा फैल जाएगी और हमारा देश बर्बाद हो जाएगा। वह अपने जानने वाले कई साधू-संतों को बुलाकर निकल पड़े और उन्होंने अपना पहला प्रोग्राम मानवता का संदेश के नाम से इलाहाबाद में किया, ताकि देश में मानवता बरकरार रहे।