7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी
सपा कार्यकर्ताओं के साथ जब सड़क पर उतरे अरविंद सिंह गोप, दिखा कुछ ऐसा नजारा
Play video

सपा कार्यकर्ताओं के साथ जब सड़क पर उतरे अरविंद सिंह गोप, दिखा कुछ ऐसा नजारा

अरविंद सिंह गोप ने कहा कि आज प्रदेश का किसान भुखमरी की कगार पर है...

Google source verification

बाराबंकी. परेशान किसान, परेशान व्यापारी और महंगाई की मार झेल रहा आम आदमी के मुद्दे पर आज जिले की समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरी। सपा ने सड़क पर भारी भीड़ के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की योगी सरकार और केन्द्र में सत्तासीन मोदी सरकार पर हमला बोला। समाजवादी पार्टी के नेता रैली लेकर पूरे जनपद में घूमे और अपने आपको आम आदमी का हितैषी करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

किसान विरोधी है सरकार

किसान विरोधी यह सरकार, नहीं चलेगी-नहीं चलेगी। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सपा के कार्यकर्ता पूरे नगर में घूमे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया। गोप ने इस प्रदर्शन में साथ चलकर सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने बीच गोप को पाकर उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे।

 

अरविंद सिंह गोप ने साधा निशाना

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश अरविंद सिंह गोप ने कहा कि आज प्रदेश का किसान भुखमरी की कगार पर है। व्यापारी का व्यापार नहीं चल रहा है। मौरंग, बालू और गिट्टी जैसी आम जरूरत की चीजें महंगी हो गई हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। शिक्षक हों या शिक्षामित्र आज सभी रो रहे हैं। डीजल और पेट्रोल के दामों में आग लगी हुई है। देश और प्रदेश का हर तबका परेशान है और अपनी परेशानी के निवारण के लिए आज वह सिर्फ एक ही चेहरे की तरफ देख रहा है और वह चेहरा है अखिलेश यादव का। आज उन्हीं अखिलेश यादव के निर्देश पर हम सब जनता की आवाज बनने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।