
बाराबंकी. दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए सपा नेता और एमएलसी प्रतिनिधि जावेद खान के कार्यालय में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालात को देखते हुए स्थिति को संभाल लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़ और दलित एक्ट का मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।