15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर जमकर चलीं तलवारें, सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन
Play video

बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर जमकर चलीं तलवारें, सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन

जुलूस में तलवारें चलाने का क्या मतलब?
Google source verification

बाराबंकी. 6 दिसंबर 2017 यानी बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी। ये वो तारीख है जब उत्तर प्रदेश में विवादित ढांचा गिराया गया था। शिवसैनिक इस तारीख को शौर्य दिवस के रुप में मनाते हैं।

 

जुलूस में निकली तलवारें

बात करें अगर बाराबंकी की। तो बाराबंकी में भी शिवसैनिकों ने इस मौके को हिन्दू स्वाभिमान दिवस तो भारतीय युवा मोर्चा व हिन्दू जागरण मंच ने शौर्य (विजय) दिवस के रूप में मनाया और सड़कों पर जुलूस निकाला। भारतीय युवा मोर्चा व हिन्दू जागरण मंच ने शौर्य दिवस मानते हुये पूरे शहर में जुलूस निकाला। साथ ही जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने तलवारें भी लहराईं। कार्यकर्ताओं ने शहर के नागेश्वर नाथ मंदिर से धनोखर चौराहे तक तलवारें लहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाकर शौर्य दिवस मनाया।