11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
सीएम योगी ने इस जिले का किया हवाई सर्वेक्षण, हकीकत जान अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Play video

सीएम योगी ने इस जिले का किया हवाई सर्वेक्षण, हकीकत जान अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बाढ़ के संकट से निपटने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद कमर कस ली है.
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 May 2018, 8:34 PM IST

बाराबंकी. बाढ़ के संकट से निपटने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद कमर कस ली है। इसी के तहत आज उन्होंने घाघरा नदी और चरसड़ी बांध का हवाई सर्वेक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाके की पूरी स्थिति को समझा और उन इलाकों के बारे जो बाढ़ के दौरान ज्यादा प्रभावित रहते हैं, का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने जिले के अफसरों को दिशा निर्देश व हिदायत दी कि बाढ़ संकट को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाराबंकी जिला घाघरा नदी की वजह से हर साल बड़ी मुसीबत का सामना करता है। बाढ़ के इसी संकट को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार काफी सख्त हैं। इसी को देखते हुए सीएम योगी ने शुक्रवार को घाघरा नदी और एल्गिन चरसड़ी बांध के किनारे कटान को रोकने को लेकर किए गए काम का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी, गोंडा और बहराइच की सीमा को जोड़ने वाले एल्गिन चरसड़ी बांध और घाघरा नदी के आसपास के इलाकों की जमीनी स्थिति देखी। इस दौरान सीएम योगी को जो कमियां नजर आईं, उसे जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश भी अफसरों को दिए। मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण के दौरान मौके पर बाराबंकी के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, भाजपा सांसद, विधायक और तमाम बीजेपी नेता भी उपस्थित रहे।