14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी

यहां पेश हुई एकता की मिसाल, अयोध्या जा रहे रामभक्तों का मुस्लिमों ने किया स्वागत, माला पहनाकर की पुष्प वर्षा

25 नवम्बर को विश्व हिंदू परिषद की प्रस्तावित धर्मसभा में शामिल होने के लिए रामभक्तों का जत्था जा रहा है।

Google source verification

बाराबंकी. 25 नवम्बर को विश्व हिंदू परिषद की प्रस्तावित धर्मसभा में शामिल होने के लिए रामभक्तों का जत्था जा रहा है। जहां विपक्षी पार्टियां इस धर्मसभा में रामभक्तों की इकट्ठा होने से मुस्लिमों में दहशत का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने में लगे हुए हैं, वहीं बाराबंकी में मुसलमानों ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए विपक्षी पार्टियों पर करारा हमला किया है। यहां मुसलमानों ने ट्रेनों से जा रहे रामभक्तों का फूल मालाओं से स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर मामले में बड़ी खबर, शिवसेना ने अचानक कार्यक्रम में किया बहुत बड़ा बदलाव, इतने बजे उद्धव समेत शिवसैनिक उठाएंगे यह कदम

बाराबंकी रेलवे स्टेशन में ट्रेन से अयोध्या जा रहे रामभक्तों का फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं भी दी गई हैं। यह काम किसी हिन्दूवादी संगठन या पार्टी के नेता द्वारा नहीं किया जा रहा, बल्कि जनपद के आम मुस्लिम भाइयों द्वारा किया जा रहा है। मुस्लिम भाइयों ने रामभक्तों को शुभकामनाएं दी कि वह अपने राम मंदिर के उद्देश्य में सफल होकर वापस लौटें।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने की अयोध्या में सेना तैनात करने की मांग, तो आनन-फानन में देश की रक्षा मंत्री ने दिया बहुत बड़ा बयान

राम का स्थान कितना ऊपर है-

कानपुर से अयोध्या धर्मसभा में शामिल होने जा रहे राहुल ने बताया कि वह अयोध्या जा रहे हैं। मगर बाराबंकी में मुस्लिम भाईयों के स्वागत ने अभिभूत कर दिया है| इससे यह बात साबित होती है कि भारत में राम का स्थान कितना ऊपर है| रामभक्तों का स्वागत करने वाले मुस्लिम सनाज के राजा कासिम और जुबेर अहमद ने कहा कि एक विदेशी आक्रमणकारी के नाम पर बनी मस्जिद भारत के मुसलमानों को भी स्वीकार नहीं है। भगवान् राम हमारे इमामुल हिन्द है। उनका मंदिर बनना गौरव की बात है| इस मंदिर के बन जाने से जो सियासतदार नफ़रत फैला रहे है। उनकी दुकाने भी बंद हो जाएँगी| उन्होंने कहा कि भारत का हर मुसलमान चाहता है कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर बने। अगर राम मन्दिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या अफगानिस्तान में बनेगा| भगवान राम हमारे भी आराध्य हैं|

ये भी पढ़ें- लखनऊ महोत्सव में अटलजी को लेकर सीएम योगी की धमाकेदार घोषणा, भाजपाई में खुशी की लहर

भाजपा सांसद ने दिया बयान-

बाराबंकी की भाजपा सांसद प्रियंका रावत जो बगल में ही चल रहे भण्डारे में पहुंची थी, ने कहा कि प्रभु श्रीराम सभी हिन्दुस्तानियों के आराध्य हैं। मुसलमानों की यह पुष्प वर्षा ने साबित कर दिया है कि हम सब एक हैं| धर्म सभा में शामिल होने के लिए रामभक्त बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं|