4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
बाराबंकी पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में धरा गया सीतापुर का शातिर अपराधी सुरेन्द्र पासी
Play video

बाराबंकी पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में धरा गया सीतापुर का शातिर अपराधी सुरेन्द्र पासी

सुरेन्द्र पासी के पैर में लगी गोली, स्वाट विंग के 2 सिपाही प्रवीण शुक्ला और नरेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल...
Google source verification

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी जनसभाओं के दौरान खुलेआम मंच से अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को खुली छूट दी है। यूपी पुलिस सीएम के निर्देशों का पालन करने के लिए कमर कस कर जुट गई है। आए दिन उत्तर प्रदेश पुलिस शातिर और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर कर उनका सफाया कर रही है।

 

पुलिस ने की घेराबंदी

कुख्यात अपराधियों के खिलाफ जारी ऐसी ही मुहिम के दौरान आज देर रात बाराबंकी पुलिस और क्राईम ब्रांच को एक इनपुट प्राप्त हुआ। जिसमें थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत चिलैटा पुल के पास हुंडई कार में कुछ कुख्यात पेशेवर अपराधियों के मौजूद होने की सूचना थी। यह अपराधी शायद किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना पाकर क्राईम ब्रांच की टीम और पुलिस टीम ने अपराधियों की घेराबंदी कर दी। जिससे घबराकर कार सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग का जवाब दिया।

 

गिरोह का सरगना हुआ घायल

फायरिंग में गिरोह का सरगना सुरेन्द्र पासी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और 4 अन्य को भी पुलिस ने धर दबोचा।वहीं क्राईम ब्रांच के सिपाही नरेंद्र सिंह दाएं पैर और प्रवीण शुक्ला कंधे पर गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सुरेन्द्र पासी पर लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि यह गैंग लखनऊ, सीतापुर और हरियाणा में भी डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

ये भी पढ़ें

image