12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी
बाराबंकी में चप्पलों को कोरोना वैक्सीनेशन का बेसब्री से इंतजार, वीडियो वायरल
Play video

बाराबंकी में चप्पलों को कोरोना वैक्सीनेशन का बेसब्री से इंतजार, वीडियो वायरल

जनपद बाराबंकी में एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है।

Google source verification

बाराबंकी. जनपद बाराबंकी में एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडिया इंसानों की नहीं बल्कि उन चप्पलों का हो जो कोरोना वैक्सीनेशन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। घंटों लाइन में लगकर इन चप्पलों को अपने मालिक इंतजार के लिये करना पड़ रहा है। दरअसल यह पूरी वीडियो बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट का है। जहां वैक्सीन के लिये चप्पलों की लाइन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बारिश के बाद भी काफी लोगों भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान बारिश से बचने के लिए लोगों ने अपनी चप्पलों को लाइन में लगा दिया और अपना स्थान फिक्स कर दिया। चप्पलों को लाइन में लगाकर वैक्सीन लगवाने आये लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।