29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
कॉलेज की लापरवाही के चलते छात्र ने किया सुसाइड, देखें वीडियो
Play video

कॉलेज की लापरवाही के चलते छात्र ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

पूरा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिठवापुर मजरे बघौरा गांव का है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Aug 2021, 6:44 PM IST

बाराबंकी. जनपद बाराबंकी के एक विद्यालय की लापरवाही के चलते छात्र द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर लौटकर आये छात्र ने विद्यालय में रजिस्ट्रेशन में हुए घालमेल से परेशान सुसाइड कर लिया। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। घर वालों के काफी तलाश करने के बाद छात्र का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकता मिला। वहीं इस घटना के लिये विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने उनके बेटे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद से प्रबंधक और स्टाफ विद्यालय पर ताला लगाकर मौके से फरार हैं। पूरा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिठवापुर मजरे बघौरा गांव का है।