27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
यूपी कैबिनेट मंत्री ने अयोध्या विवाद पर दिया बयान, फैसला टलने पर कहा यह
Play video

यूपी कैबिनेट मंत्री ने अयोध्या विवाद पर दिया बयान, फैसला टलने पर कहा यह

राम मन्दिर पर सुनवाई में देरी से लोगों में निराशा , प्रदेश में सपा - बसपा द्वारा बन्द करवाई गई सभी चीनी मिलें चालू हो यह सरकार का लक्ष्य - सुरेश राणा ( गन्ना मन्त्री उत्तर प्रदेश )
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Nov 2018, 9:23 PM IST

बाराबंकी. बाराबंकी में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कद्दावर मन्त्री सुरेश राणा ने जहाँ प्रदेश के गन्ना किसानों के अन्दर उत्साह का संचार किया तो वहीं राम भक्तों के घाव पर भी मरहम लगाने का प्रयास किया। सुरेश राणा ने गन्ना किसानों के प्रति सरकार की गम्भीरता को बयान करते हुए प्रदेश में गन्ना उत्पादन की बढ़ोत्तरी पर किसानों और सरकार की पीठ थपथपाई, तो वहीं राम मन्दिर मुद्दे पर निराश राम भक्तों पर मरहम लगाया।

बाराबंकी के रामसनेही घाट तहसील में बने अतिथि गृह में आज उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मन्त्री सुरेश राणा पहुँचे। सुरेश राणा फैज़ाबाद जनपद के एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौटते समय इस अतिथि गृह में पहुँचे थे। गन्ना किसानों पर सरकार किस तरह गम्भीर है इसका खाका सबके सामने पेश किया और कहा कि 2016 के मुकाबले 2018 में गन्ने का उत्पादन प्रदेश में काफी बढ़ा है। यह किसानों की मेहनत के साथ -साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के हितों में लिए जा रहे निर्णय के कारण सम्भव हो पाया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

सपा-बसपा पर किया हमला-

सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश की कई बन्द पड़ी चीनी मिलों को चलाने का काम किया है और निकट भविष्य में प्रदेश की सभी बन्द पड़ी चीनी मिलों को चलाने का लक्ष्य सीएम योगी ने तय किया है। सुरेश राणा ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की चीनी मिलों को बन्द कराने का काम किसी ने किया है तो वह सपा – बसपा की सरकारों ने किया है और बन्द पड़ी चीनी मिलों को चलाने का काम किसी ने किया है तो सीएम योगी ने किया है। अबकी बार गन्ना का उत्पादन भी प्रति हेक्टेयर बढ़ा है । जिससे किसानों की आय भी बढ़ी है और किसानों का उत्पादन के प्रति रुझान भी बढ़ा है । हम किसानों को तकनीक से जोड़ रहे है । हमारी सरकार आने से पहले 25000 किसान एम ऐप से जुड़ा हुआ था मगर आज 28 लाख किसान इससे जुड़ चुका है । हमने किसानों के लिए गन्ने की ढुलाई को भी काफी कम किया है । प्रदेश की योगी सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है । किसान की खुशहाली ही हमारा लक्ष्य है।

मंदिर निर्माण पर दिया बयान-

राम मंदिर पर पूछे गए प्रश्न पर सुरेश राणा ने कहा कि राम मंदिर हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं है। यह करोड़ों राम भक्तों की आस्था का विषय है। सभी की इच्छा है कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर राम का भव्य और दिव्य मन्दिर बने, मगर सुनवाई टलने से उत्साह से भरे करोड़ों राम भक्तों में निराशा आयी है। लेकिन सबकी इच्छा है कि वहाँ प्रभु राम का भव्य और दिव्य मन्दिर बने।