9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारां
VIDEO दिलावर ने बोला गहलोत सरकार पर हमला
Play video

VIDEO दिलावर ने बोला गहलोत सरकार पर हमला

बलात्कारियों को संरक्षण का लगाया आरोपमंत्री महेश जोशी के पुत्र के मामले में लगाए आरोप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Hakim Pathan

•

Updated: 9 May 2022, 11:03 PM IST



बारां. भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के पुत्र के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में राजय सरकार पर हमला बोलते हुए गहलोत सरकार को बलात्कारियों को संरक्षण देने वाला बताया। उन्होंने महिला उत्पीडऩ व बलात्कार की घटना को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फैल हो गई है। मंत्री के बेटे पर आरोप लग रहे है। आशंका है कि खुद मुख्यमंत्री यह बयान आ जावें कि मंत्री जोशी का पुत्र इसमें शामिल ही नहीं है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इससे पराकाष्ठा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को पत्रकारों से रुबरू होते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है। स्वयं मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने सीकर जिले में खेत पर काम करती महिलाओं को उठाकर ले जाने व बलात्कार करने की घटना का उल्लेेख करते हुए कहा कि इस घटना में पीडि़ताओं को कोई न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं व बालिकाए सुरक्षित नहीं हंै।
भ्रष्ट अधिकारियों को भी सरकार संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री करीब पांच सौ कैसों को दबाकर बैठे हुए है तथा अभियोजन स्वीकृति नहीं दे रहे है। जिसके चलते भ्रष्टाचार प्रदेश में चरम पर है। उन्होंने अतिक्रमण के मामले में कहा कि वे इससे सहमत नहीं है कि कोई अतिक्रमण करें। लेकिन जब अतिक्रमण हो रहा था उस समय अधिकारी कहां सोए हुए थे। ऐसे में सबसे पहले उन्हीं अधिकारियों को जेल में डालना चाहिए जो दोषी है। वैसे मुख्यमंत्री कहते है कि जिनका बीस साल का कब्जा है, उन्हें पटटे जारी किए जाएगें। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनन्द गर्गए संजीव भारद्वाजए जिला उपाध्यक्ष संजय झांबए जिला मंत्री अजय गुप्ता तथा नगर अध्यक्ष महावीर नामा भी मौजूद रहे।