26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
टोल प्लाजा पर कार ने टोलकर्मी को उड़ाया, देखे वीडियो
Play video

टोल प्लाजा पर कार ने टोलकर्मी को उड़ाया, देखे वीडियो

फतेहगंज पश्चमी इलाके में नेशनल हाइवे 24 पर स्थित टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मी को उड़ा दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 29 Jul 2018, 10:32 AM IST

बरेली। फतेहगंज पश्चमी इलाके में नेशनल हाइवे 24 पर स्थित टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मी को उड़ा दिया। कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कार सवार को भी चोट आई है। हादसे के बाद टोल कर्मी के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बैरयर पर था

फतेहगंज पश्चमी का रहने वाला रूप किशोर एनएच 24 पर स्थित टोल प्लाजा पर गार्ड की नौकरी करता है।टोल प्लाजा पर बैरियर के पीछे खड़ा होकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बैरियर उड़ाते हुए रूपकिशोर को टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टोल पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक की पहचान शीशगढ़ के रहने वाले तौसीफ के रूप में हुई है।

 

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश