14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली
भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, योगी सरकार का किया बखान
Play video

भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, योगी सरकार का किया बखान

उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का किया था संचालन, कांग्रेस नेता करेंगे हाईकमान से शिकायत की तैयारी

Google source verification

बरेली

image

Mukesh Kumar

Jan 25, 2018

बरेली। प्रदेशभर में बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया था। बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित हुए उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेत्री ने किया। जब ये चर्चा का विषय बना तो अब कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता उनकी शिकायत शीर्ष नेतृत्व से करने की तैयारी कर रहा है।


क्या है मामला
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर भाजपा के आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी विधायकों के साथ करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और बरेली कॉलेज की प्रोफेसर चारू मल्होत्रा ने किया। उन्होंने मंच का संचालन करते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ भी की।


मंच का संचालन करना गलत
वहीं जब इस मामले की जानकारी स्थानीय कांग्रेस नेताओं को हुई तो हड़कंप मच गया और अब चारू मल्होत्रा की शिकायत शीर्ष नेतृत्व से करने की तैयारी चल रही है। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने बताया कि संजय कम्युनिटी हॉल में जो कार्यक्रम आयोजित हुआ था। वो भाजपा का कार्यक्रम था और इस कार्यक्रम में शामिल होने पर चारु मल्होत्रा की शिकायत की जाएगी। सबूत जुटाकर हाईकमान को भेजा जाएगा।


सरकारी था कार्यक्रम
वहीं इस मामले में चारू मल्होत्रा का कहना है कि ये प्रदेश सरकार का कार्यक्रम था और पूरे प्रदेश में आयोजित हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो टीचर भी हैं और ये कार्यक्रम बीजेपी का नहीं था।