25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, ट्रेन से फेंकने की आशंका
Play video

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, ट्रेन से फेंकने की आशंका

युवक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।  

Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

May 23, 2018

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई और युवक के शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। युवक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक को ट्रेन से फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच हुई शुरू

फतेहगंज पश्चिमी के औंध फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर उसके शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंका गया था युवक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे और उसके शरीर से कई जगह से खून निकल रहा था। एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार का कहना है कि ऐसा लगता है युवक को ट्रेन से फेंका गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रेन की डिटेल निकाल रही पुलिस

युवक को ट्रेन से फेंकने की आशंका को देखते हुए पुलिस अब उस समय गुजरने वाली सभी ट्रेन की डिटेल निकलवाने की तैयारी में है। एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस सभी गाड़ियों की डीटेल निकलवाएगी और स्टेशनों पर भी पूछताछ की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश