29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली
चलती कार में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर, देखें वीडियो
Play video

चलती कार में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर, देखें वीडियो

रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहा था, गांव के पास हुआ हादसा। ड्राइवर की जलने से मौत हो गई।
Google source verification

बरेली। देवरनिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके कारण कार चालक को कार से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया और चालक की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई। कार में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव के पास हुआ हादसा
देवरनिया थाना क्षेत्र कनमन रोड इटौआ का रहने वाला कन्हैया लाल कार से अपनी रिश्तेदारी में बहेड़ी गया हुआ था। वापस आते समय गांव के पास ही उसकी गाड़ी में अचानक आग लग गई जिसके कारण उसकी कार में ही जलकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस कार में आग कैसे लगी इसकी जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश