बरेली। नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार दौड़ रही कार में अचानक आग लग गई। कार सवार युवक ने चलती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर रुक गई और गाडी जलकर राख हो गई। सितारगंज का रहने वाला नाजिम शाजहांपुर से कार में सवार होकर सितारगंज जा रहा था। अचानक किच्छा के पास चलती कार में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार चालक नाजिम ने किसी तरह से कार से कूद कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद कार डिवाइडर पर जाकर रुक गई। जिसके बाद ड्राइवर ने दमकल को फोन किया लेकिन गाडी तब तक जलकर राख हो चुकी थी।