बरेली। मौसम विभाग ने आठ मई को प्रदेश में तूफान आने की संभावना जताई है। दो मई को आए तूफान में हुए भारी नुकसान के बाद अब आठ मई को लेकर लोगों में दहशत बैठी हुई है इस बीच वाट्सअप पर तूफान को लेकर एक मैसेज और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तूफान के समय क्या क्या सावधानी बरती जाए। इस मैसेज को लेकर लोगों में दहशत है और शहर में ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है।
राजस्थान का बताया जा रहा वीडियो
मैसेज के साथ ही एक वीडियो भी डाला गया है और वीडियो को जैसलमेर के किसी गांव का बताया जा रहा है। मैसेज में लिखा है कि ” सावधान बीकानेर की तरफ आ रहा जबरदस्त तुफान। बाडमेर जैसलमेर सहित नो जिलों मेंअलर्ट घोषित। तूफान आनेवाला है, यह जैसलमेर के गाव की अभी का वीडियो “
दो मई को आया था तूफान
इसके पहले दो मई को तूफान आया था जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान आगरा में हुआ था आगरा में 43 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि बरेली में भी पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी।