27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
मुस्लिम युवक द्वारा कांवड़ उठाने पर हंगामा
Play video

मुस्लिम युवक द्वारा कांवड़ उठाने पर हंगामा

कावड़ियों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम और सीओ कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 13 Aug 2018, 5:34 PM IST

बरेली। बहेड़ी में मुस्लिम युवक द्वारा कावड़ उठाये जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने रोड पर जाम लगा दिया और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। कावड़ियों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम और सीओ कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कावड़िए मुस्लिम युवक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। काफी देर बाद अफसरों के समझाने के बाद कांवड़िएं माने। फिलहाल हालात देखते हुए मौके पर पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

गए थे रोजगार के लिए, लेकर आ गए ये खतरनाक बीमारी

मुकदमा हुआ दर्ज

बहेड़ी के नारायण नगला में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर कांवड़िएं हरिद्वार से जल लेकर आये थे तभी इश्तियाक नाम के युवक ने कांवर को उठा लिया जिससे कांवड़िएं आग बबूला हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगाने के साथ ही कावड़िये ने दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के काफी समझाने पर कांवड़िएं शांत हुए। कांवड़ियों ने कावड़ उठाने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। है। एसएचओ बहेड़ी कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

खान बहादुर खान की एक मात्र निशानी भी बदहाल

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश