27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
शिवपाल को लेकर यादव परिवार से आया पहली बार बड़ा बयान, धर्मेंद्र यादव बोले महागठबंधन में जो नही वो भाजपा को करेगा मजबूत
Play video

शिवपाल को लेकर यादव परिवार से आया पहली बार बड़ा बयान, धर्मेंद्र यादव बोले महागठबंधन में जो नही वो भाजपा को करेगा मजबूत

धर्मेंद्र यादव ने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन बना है और इसमें वो दल शामिल है जो भाजपा की जीत को रोकने का काम करेगा और जो दल महागठबंधन में नही है तो ऐसा लगता है वो भाजपा को मजबूत करेगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 17 Sep 2018, 2:45 PM IST

बरेली। शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन के बाद यादव परिवार से शिवपाल के खिलाफ बड़ा बयान आया है। यादव परिवार के सदस्य और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बरेली में एक कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुँचे धर्मेंद्र यादव ने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन बना है और इसमें वो दल शामिल है जो भाजपा की जीत को रोकने का काम करेगा और जो दल महागठबंधन में नही है तो ऐसा लगता है वो भाजपा को मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें

शादी में जब मजहब की दीवार आड़े आई तो प्रेमी युगल ने उठा लिया खौफनाक कदम

पीएम पर साधा निशाना

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने वायदे किए थे सबकी पोल खुल चुकी है। भाजपा का कोई वायदा पूरा नही हुआ है। किसान आत्महत्या कर रहें है और बेराजगारी चरम पर है और जब रोजगार की बात होती है तो प्रधानमंत्री युवाओं से पकोड़े बेचने की बात करते है क्या युवाओं ने उन्हें पकोड़े बेचने के लिए वोट दिया था।

ये भी पढ़ें

तलाक पीड़ित महिला को उसका पति साथ रखने को राजी लेकिन मौलाना ने रख दी ऐसी शर्त कि महिला के होश उड़ गए

कांग्रेस पर दिया ये बयान

महागठबंधन में काँग्रेसवके शामिल होने के सवाल पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपस में दोस्त है और दोनों ने 2017 का चुनाव मिलकर लड़ा था और अब जब दोनों लोग बैठेंगे तो बढ़िया रास्ता निकलेगा।

ये भी पढ़ें

खतरनाक मलेरिया के मिले 1500 मरीज, 150 से ज्यादा की मौत, स्वास्थ्य महकमे की नाकामी आई सामने

 

ईवीएम से न हो चुनाव

ईवीएम के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि ईवीएम नही होनी चाहिए। सरकार के प्रति जनता में गुस्सा है जनता चाहती है कि उन्हें बैलट पेपर मिले जिससे वो मोहर लगाकर अपना गुस्सा निकाल सके। और सपा तो शुरू से ईवीएम के खिलाफ ईवीएम से चुनाव नही होना चाहिए।

ये भी पढ़ें

बरेली में बुखार का कहर जारी, सपाई पहुंचे मृतक के परिजनों की मदद को

 

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश