11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली
सावन के सोमवार पर  मुस्लिम युवा ने कांवड़ियों को बांटे पौधे- देखें वीडियो
Play video

सावन के सोमवार पर मुस्लिम युवा ने कांवड़ियों को बांटे पौधे- देखें वीडियो

युवा बरेली सेवा क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी ने सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर बनखंडिनाथ मंदिर में कांवड़ चढ़ाने आए शिवभक्तों को पौधे भेंट किए

Google source verification

बरेली। पर्यावरण बचाने के लिए बरेली के एक मुस्लिम युवक ने सावन के सोमवार पर अनोखी पहल की है। युवा बरेली सेवा क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी ने सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर बनखंडिनाथ मंदिर में कांवड़ चढ़ाने आए शिवभक्तों को पौधे भेंट किए और शिव भक्तों से अपील की है कि वो अपने घर के आस पास एक पौधा जरूर लगाए।

घर के पास एक पौधा जरूर लगाए

गुलफाम अंसारी का कहना है कि सावन माह अपने साथ प्रकृति को लेकर आता है और हमारे चारो तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। इस लिए वो भोले के भक्तों को पौधे बाँट रहे हैं और उन्होंने मंदिर में आए शिव भक्तों से अपील की है कि वो सावन माह में अपने घर के आस पास एक पौधा जरूर लगाए।सावन में पौधा लगाने से भगवान भोले प्रसन्न होंगे। इस मौके पर बबलू जाफरी, पंकज कुमार, नासिर खान, लोकेश शर्मा, मोमीन अल्वी, शादाब अख्तर, तफ़्सीर अहमद और अमित कुमार आदि मौजूद रहे।