4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली

सपना चौधरी के ठुमकों के कायल हुए पुलिसकर्मी, ड्यूटी छोड़कर लेते रहे सेल्फी, देखें वीडियो

बरेली के इज्जत नगर में था सपना चौधरी का कार्यक्रम। कोई हंगामा न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

Google source verification

 

बरेली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। रविवार रात जब सपना चौधरी ने बरेली में अपना जादू बिखेरा तो लोग झूम उठे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी ड्यूटी छोड़ सपना चौधरी का डांस देखने में व्यस्त रहे। वे अपने मोबाइल में डांस की रिकॉर्डिंग करते रहे और सेल्फी लेते रहे।

यूपी पुलिस के इन जवानों को सपना चौधरी के शो में सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन पुलिस के जवानों पर सपना चौधरी का सुरूर इस कदर चढ़ा कि वो ड्यूटी छोड़ सपना के ठुमको में खो गए। अपने मोबाइल से सपना का डांस रिकार्ड करते रहे और सेल्फी लेने में व्यस्त रहे।

आपको बता दें कि इज्जतनगर इलाके में सपना चौधरी के लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बरेली और आस पास की जगहों से भारी भीड़ सपना का शो देखने पहुंची थी। सपना चौधरी के शो में कहीं कोई हंगामा न हो इसके लिए काफी पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे, लेकिन यहां तैनात तमाम युवा पुलिसकर्मी सपना चौधरी के प्रोग्राम को रिकॉर्ड करते रहे।