7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
Video: ट्रेन का समय पूछने पर स्टेशन मास्टर ने यात्री प्लेटफॉर्म पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Play video

Video: ट्रेन का समय पूछने पर स्टेशन मास्टर ने यात्री प्लेटफॉर्म पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ट्रेन पास करा रहा था स्टेशन मास्टर, बीच में समय पूछने पर भड़क गया। यात्री की कर दी पिटाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 Feb 2018, 11:43 AM IST

बरेली। फरीदपुर तहसील स्थित पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को स्टेशन मास्टर से ट्रेन का समय पूछना महंगा पड़ गया। ट्रेन पास करा रहे स्टेशन मास्टर से जब यात्री ने ट्रेन का समय पूछा तो वे भड़क गए और यात्री को प्लेटफार्म पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान वहां खड़े किसी यात्री ने मारपीट करते हुए स्टेशन मास्टर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

ये था मामला
फरीदपुर लाइन पार बाल्मीकि बस्ती निवासी राकेश कुमार का कहना है कि वो और उनका बेटा अंबाला में मजदूरी करते हैं। गुरुवार की दोपहर वह पीतांबरपुर स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर से अंबाला जाने वाली गाड़ी के बारे में पता किया, तभी स्टेशन मास्टर गाली-गलौज करने लगे। कहा, तुझे दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ी पास करा रहा हूं। गाली का विरोध करने पर स्टेशन मास्टर ने राकेश को पीटना शुरू कर दिया। लात और घूंसे से प्लेटफार्म पर पीटा। इस बीच वहां यात्रियों की भीड़ जुट गई। हंगामा होने लगा। यात्री राकेश के पक्ष में खुलकर आ गए। स्टेशन मास्टर ने मामला बिगड़ते देखकर आरपीएफ बुला ली। स्टेशन मास्टर राकेश को कमरे में ले गए और वहां माफी मांग कर मामले को रफा दफा कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश