7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली

केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त करने की तैयारी: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार केजी से पीजी तक की शिक्षा सरकार नि:शुल्क करना चाहती है। इससे अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई का बोझ खत्म हो जाएगा।  

Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Sep 05, 2018

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार केजी से पीजी तक की शिक्षा सरकार नि:शुल्क करना चाहती है। इससे अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई का बोझ खत्म हो जाएगा। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। यह कहना है उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा का। यह बातें उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है और पहले कुछ शहरों में इसे लागू किया जाएगा फिर अगले सत्र से इसे लागू करने की कोशिश की जाएगी।

आरोपियों पर होगी कार्रवाई

इलाहाबाद में हुई रिटायर्ड दरोगा की हत्या के मामले उन्होंने कहा कि दोषियोंं को बख्शा नहींं जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि ये इसी का नतीजा है कि अपराधी वारंट तुड़वा कर जेल जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं हो रही हैं और उन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा रहा है।

गलत परीक्षा नहीं होने दी

वहीं उन्होंने नलकूप ऑपरेटर के पेपर लीक मामले पर कहा कि हमारी सरकार पारदर्शी सरकार है और किसी परीक्षा में गड़बड़ी न हो इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ये हमारी सफलता है कि हमने गलत परीक्षा नहीं होने दी उसके पहले ही सभी अपराधियों को पकड़ लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश