7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली

Third Phase Voting Live कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी

मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह से ही वोट डालने पहुंच चुके थे।

Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Nov 29, 2017

बरेली। नगर निकाय चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह से ही वोट डालने पहुँच चुके थे। बरेली में नगर निगम के अलावा चार नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायतों के लिए कुल 327 मतदान केंद्र बनाए है जिन पर 1090 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई है। जिले में 1169463 मतदाता 2765 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Voting

बरेली नगर निगम में इस बार 10 नए वार्ड बने है जिसके कारण नगर निगम में इस बार 80 वार्डों में चुनाव होगा। नगर निगम के 80 वार्डों के लिए 585 पोलिंग बूथ बनाए गए है। नगर निगम में इस बार 761116 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमे 411619 पुरुष मतदाता है और 349497 महिला मतदाता है। मेयर पद के लिए यहाँ पर 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिसके कारण दो ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है।

Voting

चुनाव में कही कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। 327 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए है इसके साथ ही एक कम्पनी सीआरपीएफ , एक कम्पनी आईटीबीपी, एक कम्पनी आरएएफ और आठ कम्पनी पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

लोगों में उत्साह

मतदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।मतदाता सुबह साढ़े सात बजे से पहले ही भारी तादात में वोट डालने के लिए पहुँच चुके थे।महिलाएँ भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रही है।