20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली
मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार
Play video

मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

न्यायालय की ओर से भगोड़ा घोषित था बदमाश। पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश।

Google source verification

बरेली। योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली के कोतवाली इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल कोतवाली इलाके के चौपला के पास रहने वाले राम सिंह उर्फ बाबू की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। बाबू हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस को बाबू की लोकेशन बरेली क्लब के पास मिली, जिसके बाद कोतवाली के प्रभारी गीतेश कपिल ने अपनी टीम के साथ बदमाश की घेराबंदी कर ली। अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वो घायल हो कर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इस बारे में एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि रामसिंह उर्फ बाबू न्यायालय से भगोड़े घोषित थे। इनकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें

image