28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
तीन शादियां करने वाले वकील पति को चैंबर से खींचते हुए लाई पत्नी, कचहरी परिसर में किया ये हाल, देखें वीडियो
Play video

तीन शादियां करने वाले वकील पति को चैंबर से खींचते हुए लाई पत्नी, कचहरी परिसर में किया ये हाल, देखें वीडियो

कचहरी परिसर में पहली पत्नी ने वकील पति की पिटाई की। पुलिस के सामने भी पति का कॉलर पकड़े रही महिला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 16 Mar 2018, 3:32 PM IST

बरेली। कचहरी परिसर में गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां पर अन्य महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाकर एक महिला ने अपने वकील पति की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने वकील का कॉलर पकड़ कर कचहरी परिसर में ही उसे घसीटा। इस दौरान वहां हंगामा हो गया। भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वकील को उसकी पत्नी की पकड़ से आजाद कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने भी महिला ने अपनी वकील पति का कॉलर नहीं छोड़ा।

ये है मामला
इज्जतनगर के करमपुर चौधरी की रहने वाली रामवती की शादी दस साल पहले किशोर बाजार के रहने वाले रामलखन से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के चार साल बाद पति ने उसे छोड़कर दो और शादी कर लीं, जिसके बाद वो वकालत करने लगा। अब वह उसे बेवजह परेशान कर रहा है। गुरूवार को महिला अपने वकील पति के चैंबर में पहुंची और उसे चैंबर से घसीट कर पिटाई की। लोगों ने जब वकील को छुड़ाने का प्रयास किया तो महिला उनसे भी भिड़ गई। महिला का कहना है कि वो मायके में रह रही है और उसका पति उसे आए दिन उसे परेशान करता रहता है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश