18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
एडीजी ने किया तीन महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित
Play video

एडीजी ने किया तीन महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
Google source verification

बरेली। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति पुलिस को अधिक संवेदनशील बनाने के लिए बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को लेकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ाई से पेश आने और उन महिलाओं के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने के तरीके और उन पर कैसे अमल हो इस बात के लिए संवाद कायम किया गया। इस ख़ास कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों की भागेदारी ज्यादा रही क्योंकि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति महिला पुलिस कर्मियों की बड़ी जिम्मेदारी है कि वे पीड़ित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में वापस लाएं। महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए एडीजी ने तीन महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।