30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
अमृतम जलम अभियान: जल संरक्षण का संदेश देने बढ़े हाथ
Play video

अमृतम जलम अभियान: जल संरक्षण का संदेश देने बढ़े हाथ

बाड़मेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 4 May 2025, 11:46 PM IST

बालोतरा/बायतु। जिले में ‘जल ही जीवन है’ की भावना के साथ अमृतम जलम अभियान अब बायतु क्षेत्र में भी जल चेतना की मिसाल बनता जा रहा है। राजस्थान पत्रिका की ओर से संचालित अमृतम जलम अभियान के तहत रविवार को बायतु उपखंड की ग्राम पंचायत एनडीकेडी के पुराना गांव स्थित ऐतिहासिक नाड़ी की सफाई कर उसे पुनर्जीवित किया गया। ऐसे में लंबे समय से उपेक्षित इस पारंपरिक जल स्रोत में अब दोबारा जीवन संचार की उम्मीद जगी है। ग्राम पंचायत एनडीकेडी के सरपंच बाबू सिंह धतरवाल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका का यह जनहितकारी प्रयास जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियां जल संकट से बच सकें।