6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
पॉलिटेक्निक कॉलेज में घुसकर गुंडों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा, एक छात्र को आया हार्ट अटैक
Play video

पॉलिटेक्निक कॉलेज में घुसकर गुंडों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा, एक छात्र को आया हार्ट अटैक

शुक्रवार की देर रात हुआ था हमला, अब तक पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई।
Google source verification

बस्ती . योगी सरकार में अपरनाधी जेलों में जाने के बजाय सड़कों पर गुंडागर्दी मचाये रखे हैं। आरोप योगी सरकार बनने के बाद से ही लगते आ रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती भी हैं जिससे इन आरोपों के दावे हकीकत लगने लगते हैं। ताजा घटना बस्ती जिले की है यहां बस्ती कोतवाली क्षेत्र के छबिलहां गांव में कुछ गुंडों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में घुसकर बुरी तरह पीटा और दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद वहां छात्रों में भय का माहौल है। एक छात्र तो इतना डर गया कि उसे हार्ट अटैक आ गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां पहुंचे परिजन पूरी घटना जानने के बाद उसे वापस घर ले गए। छात्र पुलिस अधीक्षक के पास न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे। वह भी तब जब इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत तक नहीं दर्ज की।

 

छबिलहां गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की बाउंड्री टूटी होने के चलते गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक अंदर घुस आते हैं और गुंडागर्दी करते हैं। आरोप है कि बीती शुक्रवार की देर रात भी कुछ गुंडे किस्म के युवक लाठी-डंडों से लैस होकर परिसर में घुस आए। छात्रों को लाठी-डंडों से पीटने लगे। इसके बाद तो वहां भगदड़ मच गयी। जब कमरों में घुसकर छात्रों की पिटायी होने लगी तो वहां दहशत का माहौल बन गया। इस डर के चलते एक छात्रा तो इतने खौफ में आ गया कि उसे हार्ट अटैक आ गया। दावा किया जा रहा है कि जब गुंड़ों ने छात्रों पर अटैक किया तो कॉलेज परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी ने रोकने की कोशिश की, पर उन लोगों ने उसका डंडा छीनकर उसे भी भगा दिया।

 

इस बात की शिकायत पुलिस से की गयी। खुद प्रिंसिपल ने सीओ सदर से मिलकर इसकी शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने जांच का बहाना कर मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है। अब इसकी शिकायत लेकर छात्र एसपी के पास पहुंचे तो पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है। एसपी पंकज पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

By Satish Srivastava

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश