
बस्ती. पद्मावत को लेकर देश भर में उग्र प्रदर्शन जारी है। सुप्रीम कोर्ट के फिल्म रिलीज करने के आदेश के बाद भी करनी सेना फिल्म रिलीज नहीं होेने देने की धमकी दी है। विरोध करने वाले लोगों के समर्थन मे आये योगी सरकार के एक विधायक ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। बीजेपी विधायक ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही सवाल खडा कर दिया है और मांग की है कि फैसला देने वाले जज पहले फिल्म देख लें तब फैसला दें।
बीजेपी विधायक ने जजों पर आरोप लगाया कि जजों ने बिना पिक्चर देखे ही फैसला सुना दिया। बीजेपी के यह विधायक अजय सिंह हरैया विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीते हैं। विधायक ने कहा कि इस फिल्म में इतिहास को तोड मरोड़ कर पेश किया गया है, देश की जनता और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के आगे अदालत की कोई भावना नहीॆं चलती और कोर्ट के एक बार फिर से अपने फैसले पर विचार करना चाहिये, रानी पदमावती देश के 125 करोड जनता की मां समान है और फिल्म पदमावत मे उन्हें नाचते हुये दिखाया गया है। विधायक ने मांग कि प्रदेश के सिनेमा घर चलाने वाले मालिक इस फिल्म को न दिखाये वरना इसका विरोध होगा। विधायक ने कहा कि जो हिंसक आंदोलन सड़कों पर फिल्म के विरोध में हो रहा है वह हिंसक नही बल्कि आन बान और शान को लिये एक युद्ध है।
BY- SATISH SRIVASTAVA