4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
सिपाही ने यह काम करने से किया मना तो दारोगा ने तान दिया पिस्टल, वीडियो वायरल
Play video

सिपाही ने यह काम करने से किया मना तो दारोगा ने तान दिया पिस्टल, वीडियो वायरल

डायल 100 के सुर्तीबाज दारोगा का कारनामा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 8 Dec 2017, 3:20 PM IST

बस्ती. जिले के डायल 100 के पीवीआर 0831 के दरोगा सीताराम का वीडियो वायरल हो रहा है, ड्यूटी के समय में दरोगा सीताराम गाड़ी में सुर्ती खा कर थुक रहा था। जिसपर सहयोगी सिपाही पवन मौर्य व गाड़ी के ड्राइवर राहुल ने दरोगा को गाड़ी में थूकने से मना किया। जिसपर दरोगा ने अपना आपा खोते हुए सिपाही व गाड़ी के ड्राइवर से गाली गलौज शुरू कर दी।

 

दरोगा ने आपा खोते हुए साथी सिपाही व गाड़ी के ड्राइवर पर पिस्टल तान कर गाली गलौज करने लगा। सड़क पर रात में काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। जिस तरह से दरोगा ने सिपाहियों पर पिस्टल तान कर धमकी दी। अगर पिस्टल से फायर हो जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ को जांच का निर्देश दिया है। एसपी न कहा कि, यह मामला संज्ञान में आया है। वीडियो में जिन पुलिस कर्मियों की पहचान हुई है। उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

input- सतीश सिंह